सैन्य प्रतिनिधिमंडल की चीन यात्रा निरस्त कराएं प्रधानमंत्री: भाजपा

इससे क्षेत्र के अन्य अधिकारियों का मनोबल गिरेगा। भाजपा प्रवक्ता ने थलसेना प्रमुख वी के सिंह के आयु संबंधी विवाद पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, सरकार न केवल थलसेना प्रमुख का अपमान करती है बल्कि सैनिकों को भी अपमानित करती है। इस सरकार में भारतीय सैनिकों का अपमान हो रहा है। हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री को इसमें सुधार करना चाहिए। भाजपा नेता के मुताबिक उन्होंने आज सुबह रक्षा मंत्री ए के एंटनी से बातचीत की और उन्होंने कल मिलने के लिए कहा है।
उन्होंने कहा, संभवत: रक्षा मंत्री के पास इस बारे में पूरी जानकारी नहीं है। तरुण विजय ने कहा, जब चीन अरुणाचल प्रदेश के किसी अधिकारी को वीजा नहीं देता तो हमें वहां अपने प्रतिनिधिमंडल को क्यों भेजना चाहिए। कल यदि हमारे प्रधानमंत्री अरुणाचल प्रदेश से हों और चीन उन्हें वीजा देने से इनकार कर देता तो है क्या हम प्रधानमंत्री के बिना वहां प्रतिनिधिमंडल भेजेंगे। विजय ने कहा कि विदेश मंत्री एस एम कृष्णा के विशेष कार्याधिकारियों नेे उन्हें बताया कि अधिकारी को इसलिए नहीं शामिल किया गया क्योंकि चीन अरुणाचल प्रदेश के नागरिकों को नत्थी किया हुआ वीजा देता है जिसे भारत नहीं स्वीकार करता।












Click it and Unblock the Notifications