ढकी जायेंगी मायावती और हाथी की मूर्तियां: चुनाव आयोग
लखनऊ। चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने यूपी की सीएम मायावती को तगड़ा झटका दिया है। अब से थोड़ी देर पहले मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी ने ऐलान किया है कि चुनाव होने तक मायावती और हाथी की बनीं हुई मूर्तियों को ढका जायेगा।
यही नहीं सरकारी आवास में भी जो मायावती की तस्वीरें मौजूद हैं तो उन्हें भी हटाया जायेगा। आपको बता दें कि अकेले लखनऊ में हाथी की 300 से ज्यादा मूर्तियां है और नोएडा में 700 करोड़ की मूर्तियां लगी हैं।
आपको बता दें कि कई विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि इन मूर्तियों से बसपा का प्रचार होता है जिससे उसे अनुचित फायदा मिलता है। वैसे चुनाव आदर्श आचार संहिता के अनुसार चुनाव के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को ढंका जाना चहिए। यह नियम मूर्तियों पर भी लागू होता है।
वैसे चुनाव आयोग के इस फैसले से बीजेपी और कांग्रेस में खुशी की लहर है। भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने इस फैसले का स्वागत किया है तो वहीं बसपा ने कहा कि आयोग के इस फैसले से बसपा के वोट बैंक पर कोई असर नही पड़ने वाला।













Click it and Unblock the Notifications