जिंदा हाथी घुमाया तो बहनजी काट देंगी टिकट

मेरठ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने सभी प्रत्याशियों के लिए एक पुस्तिका जारी करके बताया है कि यदि चुनाव प्रचार के दौरान किसी प्रत्याशी ने जिंदा हाथी का प्रयोग किया तो बिना किसी जांच के ही उसका टिकट काट दिया जायेगा। 83 पन्नों की इस पुस्तिका में प्रत्याशी घोषणा, नामांकन से लेकर मतगणना तक, प्रत्याशी क्या सतर्कता बरते, उसके बारे में टिप्स दिए गये हैं।

जिला अध्यक्ष को हर जनपद में पांच अधिवक्ताओं का एक लीगल सेल गठित करने के आदेश दिए गए हैं। प्रत्याशी अपने स्तर से दो वकील नियुक्त करेगा, जो इस इस लीगल सेल से संबद्ध रहेंगे।

आचार संहिता का हर हालत में होगा पालन

प्रत्याशियों को स्पष्ट किया गया है कि वह केन्द्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता का अनिवार्य रूप से पालन करें। किसी भी हालत में प्रत्याशी अपने साथ तीन वाहन से अधिक लेकर नही चलें। इन वाहनों को चलाने से पहले नियमानुसार वह अनुमति लें। यात्रा, जनसभा, नुक्कड़ सभा या प्रचार के दौरान प्रत्याशी या उनके समर्थक शस्त्र साथ लेकर न चलें।

दस बजे के बाद किसी भी हालत में लाउडस्पीकर का प्रयोग न करें। प्रत्याशी को चाहिए कि वह नुक्कड़ सभाओं की बजाए डोर टू डोर जनसंपर्क करे। प्रबुद्ध टीम का होगा गठन चुनाव दौरान जिला निर्वाचन कार्यालय व कचहरी से संबंधित विभिन्न कार्यो के लिए 21 सदस्यीय टीम का गठन हो। हर विस से इस टीम में दो-दो व्यक्ति हर हालत में शामिल हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+