The Odyssey Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर 'द ओडिसी' ने मचाई तबाही, पहले दिन कमाए इतने करोड़

The Odyssey Box Office Collection Day 1: हॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की मच अवेटेड शानदार फिल्म 'द ओडिसी' गत 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को ओपनिंग डे पर ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। लोगों को ये फिल्म खूब पसंद आ रही है।

'द ओडिसी' ने पहले दिन गाड़े झंडे
टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, जेंडया, रॉबर्ट पैटिनसन, लुपिता न्योंगो और मैट जैसे स्टार्स से सजी इस फिल्म को लेकर लोगों में पहले से ही काफी उत्साह देखा जा रहा था। वहीं रिलीज के बाद थिएटर्स भी लोगों से खचाखच भरे दिखे। आपको बता दें कि लोगों में एक्साइटमेंट इतनी ज्यादा थी कि भारत में IMAX शो के लिए इसकी धुआंधार एडवांस बुकिंग हुई थी। यहां तक कि महंगे टिकट भी खूब बिके। आइए आपको बता दें कि 'द ओडिसी' ने रिलीज के पहले दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।

The Odyssey Box Office

'द ओडिसी' ने ओपनिंग कितने करोड़ से ओपनिंग की है?

-जानकारी के अनुसार क्रिस्टोफर नोलन की माइथोलॉजिकल एपिक फिल्म 'द ओडिसी' ने भारत में इस साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग की है। जबरदस्त एडवांस बुकिंग, दर्शकों के बीच भारी एक्साइटमेंट और शुरुआती शानदार रिव्यूज के दम पर, फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त कलेक्शन किया है। सैकनिल्क के मुताबिक 'द ओडिसी' ने भारत में 8 400 शो के साथ 17.40 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की है।

-फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई अपने इंग्लिश वर्जन से की है, जिसमें 4390 शो से 13.75 करोड़ रुपये कमाए और ऑक्यूपेंसी 76 फीसदी रही। हिंदी वर्जन में फिल्म ने पहले दिन 2851 शो से 1.90 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ इस फिल्म का भारत में पहले दिन का कुल ग्रॉस कलेक्शन 20.76 करोड़ रुपये है।

'द ओडिसी' बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म

-'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर साल 2026 की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग दर्ज की है। अभी तक,'द डेविल वेयर्स प्राडा 2'(5.5 करोड़ रुपए) टॉप पर थी और क्रिस्टोफर नोलन की इस फिल्म ने इसे काफी बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है।

-'द ओडिसी' को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) से 'A' सर्टिफिकेट मिला है और इसका रन टाइम 172.33 मिनट है यानी लगभग 2 घंटे 52 मिनट और 33 सेकंड। भारत में ये फिल्म तेलुगू और तमिल भाषाओं में भी रिलीज हुई है। इंटरनेशनल लेवल पर इसे स्पैनिश, रशियन और जापानी समेत कई भाषाओं में रिलीज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+