दबाव में झुकी BCCI को देना पड़ा जवाब, लॉर्ड्स में रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर नया अपडेट
Rohit Sharma: कार्डिफ एकदिवसीय मुकाबले के बाद से लगातार खबरें चल रही हैं कि लॉर्ड्स में रोहित शर्मा एकदिवसीय क्रिकेट में अपना अंतिम मैच खेलेंगे। इसके बाद वह भारतीय जर्सी में कभी नजर नहीं आने वाले हैं। इसके बाद अब बीसीसीआई को मामले को लेकर आगे आना पड़ा है।
बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने इस मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सैकिया के अनुसार इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और रोहित शर्मा लॉर्ड्स मैच के बाद कहीं नहीं जा रहे हैं। यह मुकाबला रविवार को खेला जाएगा, जो दोनों टीमों के लिए फाइनल की तरह है।

बीसीसीआई सचिव ने साफ़ कर दी स्थिति
पीटीआई से बातचीत करते हुए सैकिया ने कहा कि रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर मीडिया में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। मैं साफ़ तौर पर कहना चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है कि लॉर्ड्स में खेला जाने वाला मुकाबला अपने करियर का अंतिम मैच होगा।
जायसवाल को रेडी करने की रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि सलेक्टर्स अब रोहित शर्मा से आगे बढ़ गए हैं और लॉर्ड्स के बाद उनको टीम से बाहर करने की तैयारी है। यह भी बताया गया था कि रोहित शर्मा को वनडे वर्ल्ड कप की योजनाओं में नहीं रखते हुए युवा यशस्वी जायसवाल को तैयार करने पर काम चल रहा है। इस वजह से रोहित शर्मा के रिटायरमेंट प्लान पर चीजें चल रही हैं। सलेक्टर अजीत अगरकर भी इंग्लैंड में मौजूद हैं।
रोहित शर्मा के बल्ले में अब भी दमखम
वर्ल्ड कप के लिए टीम तैयार करने की दिशा में सलेक्टर्स आगे बढ़ रहे हैं। अब देखना होगा कि रोहित शर्मा को लेकर उनका क्या फैसला रहेगा। हालांकि रोहित जैसा अनुभवी खिलाड़ी टीम में रहे, तो अच्छा होगा। पहले भी कई बार ऐसा देखा गया है, जब सीनियरों को वर्ल्ड कप में लेकर जाया गया है। श्रीनाथ, अनिल कुंबले जैसे प्लेयर्स एकदिवसीय वर्ल्ड कप खेलकर रिटायर हुए थे। रोहित शर्मा के बल्ले में अभी भी वह धार है, जो दिग्गज गेंदबाजों का पसीना निकाल सकती है।













Click it and Unblock the Notifications