NEET UG परीक्षा देने वाले घटे, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची कटऑफ! री-एग्जाम की वजह से बढ़े क्वालीफाइंग मार्क्स?

NEET UG 2026 Cut-off Detail: नीट यूजी 2026 के नतीजे 16 जुलाई को जारी कर दिए गए हैं। नतीजों में बाद इस बार दो बड़ी बातें सामने आई हैं। पहली, क्वालीफाइंग कटऑफ पिछले साल के मुकाबले रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई। दूसरी, इसके बावजूद करीब 1.15 लाख कम उम्मीदवार परीक्षा पास कर सके।

आवेदन करने वालों की संख्या लगभग पहले जैसी रही, लेकिन परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या कम रही। वहीं, परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों का प्रदर्शन बेहतर रहा, जिससे कटऑफ में बड़ा उछाल देखने को मिला। NTA के मुताबिक, री-एग्जाम के कारण छात्रों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिला, जिसका असर रिजल्ट पर दिखा।

NEET UG 2026 Cut-off

कटऑफ में बड़ा उछाल

इस साल जनरल और EWS कैटेगरी की क्वालीफाइंग कटऑफ 144 से बढ़कर 213 अंक हो गई। वहीं OBC, SC और ST की कटऑफ 113 से बढ़कर 177 अंक पहुंच गई। करीब 22.80 लाख छात्रों ने आवेदन किया, लेकिन सिर्फ 19.99 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। पिछले साल यह संख्या 22.09 लाख थी।

ये भी पढ़ें: खत्म होने वाला है लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार! कल आएगा CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट? देखें लेटेस्ट अपडेट

इसी वजह से इस बार कुल 11.21 लाख छात्र क्वालीफाई कर सके, जबकि 2025 में 12.37 लाख उम्मीदवार सफल हुए थे। सफलता दर में EWS सबसे आगे रहा। इस कैटेगरी के 61.8% उम्मीदवार सफल हुए। इसके बाद OBC (60.7%), SC (52.4%), General (51.2%) और ST (49%) का स्थान रहा।

टॉप स्कोर और NTA की वजह

इस बार परीक्षा का सबसे अधिक स्कोर 715 अंक रहा, जो पिछले साल के 686 से बेहतर है। NTA का कहना है कि री-एग्जाम के कारण छात्रों को ज्यादा तैयारी का समय मिला, जिससे औसत अंक बढ़े और कटऑफ भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। NTA ने स्पष्ट किया है कि यह केवल क्वालीफाइंग कटऑफ है। MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कॉलेजों की एडमिशन कटऑफ अलग होगी, जो हर कॉलेज, राज्य और कैटेगरी के अनुसार तय की जाएगी।

ये भी पढ़ें: 'Re-NEET सबके हक में, बड़ा मौका बनकर आई', NEET में 99.99 पर्सेंटाइल लाने वाले आर्यमन ने कह दी बड़ी बात!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+