बसपा सांसद धनंजय की जमानत अर्जी नामंजूर

उन्होंने बताया कि न्यायाधीश ने सांसद की जमानत अर्जी को खारिज करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 19 जनवरी तय की है। गौरतलब है कि एक अप्रैल 2010 को जिले के केराकत क्षेत्र के बेलांव घाट पर पथ कर को लेकर संजय निषाद तथा नंदलाल निषाद की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में धनंजय के करीबी आशुतोष सिंह समेत चार लोगों के नाम सामने आये थे।
इसी मामले में पुलिस ने हाल में धनंजय को भी गिरफ्तार करके उन पर गैंगस्टर कानून की तामील की थी। अगर मामले पर थोड़ा विस्तार से नजर ड़ाले तो केराकत इलाके के बेलवा गांव में एक अप्रैल 2010 को टोल टैक्स वसूली के विवाद को लेकर संजय निषाद और नंदलाल की हत्या कर दी गयी थी। जिसके आरोप में जौनपुर पुलिस ने धनंजय सिंह को लखनऊ से गिरफ्तार किया था।












Click it and Unblock the Notifications