यूपी चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार को कांग्रेसियों ने ही बताया दागी
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरा प्रदेश गर्म हो चुका है। एक तरफ जहां दागी उम्मीदवारों के मुद्दे पर सभी पार्टियां एक दूसरे पर हमला बोल रखी हैं वहीं दूसरी तरफ बुंदेलखंड में हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ही मोर्चा खोल दिया है। उल्लेखनीय है कि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से केशव बाबू शिवहरे कांग्रेसी उम्मीदवार के खिलाफ हैं। इनके समर्थन में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन हमीरपुर में एक सभा को संबोधित करने पहुंचे।
बस इसी कार्यक्रम के बाद वहां इस कांग्रेसी उम्मीदवार के खिलाफत में कांग्रेसी उतर गये। हुआ कुछ यूं कि जैसे ही कार्यक्रम समाप्त हुआ प्रदीप जैन के समाने लगभग 70 की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा का कारण यह था कि उन लोगों ने यह आरोप लगाया था कि केशव बाबू ड्रग्स माफिया है और उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया जाना चाहिए।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि केशव बाबू को उम्मीदवार बनाकर पार्टी बड़ी भूल कर रही है। कांग्रेसी केशव बाबू से इस कदर नाराज हो गये कि उन लोगों ने केशव के खिलाफ दर्ज किये गये एफआईआर की कॉपी भी जैन के सामने रख दी। वहीं केशव बाबू के समर्थन में पहुंचे केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन ने सफाई दी कि माया सरकार ने कांग्रेसी उम्मीदवार के खिलाफ जानबूझकर झूठे मुकदमे दर्ज कराए हैं।













Click it and Unblock the Notifications