टीम अन्ना को राहत, पुलिस ने कहा, नहीं किया तिरंगा का अपमान

पुलिस ने तीस हजारी कोर्ट में दायर रिपोर्ट में बताया कि हो सकता है कि झंडे को फहराते समय कई बार बिना किसी गलत इरादे के झंडे के आदर की तरफ ध्यान न दिया गया हो, परंतु ऐसा जानबझूकर कतई नहीं किया गया था। शिकायतकर्ता ने जो तथ्य पेश किए हैं, उनको देखने के बाद ऐसा कुछ भी नहीं पाया गया कि टीम अन्ना व उसके साथियों ने जानबूझकर तिरंगे का अनादर किया हो। पुलिस ने यह रिपोर्ट महानगर दंडाधिकारी अनिल कुमार की अदालत में दायर की है।
कमला मार्केट थाने के एसएचओ ने यह रिपोर्ट दायर की है। अदालत ने ही आदेश दिया था कि वह शिकायत की जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट दायर करें। उल्लेखनीय एक व्यक्ति ने शिकायत दायर कर आरोप लगाया था कि अन्ना व उसकी टीम ने तिरंगे का अपमान किया है। इसलिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications