'विज्ञान क्षेत्र में महिलाओं को लाने के लिए बदलाव जरूरी'

यदि हम विज्ञान में विश्व के अगुवा बनना चाहते हैं और विज्ञान को परिवर्तन और विकास का दूत बनाना चाहते हैं तो हमें कुछ बड़ा सोचना होगा। सामाजिक या पारिवारिक दायरों की वजह से महिलाओं के विज्ञान के क्षेत्र को छोड़ने पर ध्यान देते हुए निरूपमा ने विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में और महिलाओं को शामिल करने के लिए कमियों को दूर करने के मद्देनजर नीतियों में बदलाव पर जोर दिया।
विज्ञान और तकनीकी में महिलाओं की अधिक भागीदारी और हिस्सेदारी को बढ़ावा देने के लिए और विकास तथा संचालन की सभी प्रक्रियाओं में उनको बराबर का हिस्सेदार बनाने के लिए निरूपमा ने एक र्नइ शुरुआत करने और नए कदम उठाने की अपील की। महिला वैग्यानिकों की कम संख्या पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि उनके लिए कॅरियर के मध्य में अवसर पैदा किए जाने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications