उमा भारती ने की बाबा रामदेव से मुलाकात
यूपी में भाजपा के चुनाव के प्रचार की कमान साध्वी उमा भारती के हाथ में हैं। उमा भारती एड़ी-चोटी का दम लगा रही है कि वो किसी भी तरह कमल को फिर से खिलाने में लगी हुईं हैं, इसीलिए उमा ने हरिद्वार में योग गुरू बाबा रामदेव से गुरूवार की शाम को मुलाकात की।
खबर है कि दोनो ही लोगो यानी बाबा रामदेव और उमा ने काफी लंबी बातचीत की लेकिन दोनों ही लोगों ने मुलाकात के बाद मीडिया से कोई बातचीत नहीं की है। ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि बाबा रामदेव चुनाव-प्रचारों में भाजपा का साथ दे सकते हैं।
क्योंकि पहले ही बाबा रामदेव ने कहा है कि वो कांग्रेस के खिलाफ पांचो राज्यों के विधानसभा चुनाव में वो कांग्रेस के खिलाफ स्वाभिमान यात्रा निकालेंगे। ऐसे में भाजपा भी इसी फिराक में नजर आ रही है कि वो कांग्रेस के खिलाफ बाबा रामदेव का प्रयोग करें। खैर देखना दिलचस्प होगा कि इस मुलाकात का क्या नतीजा निकलता है? बाबा रामदेव कांग्रेस के खिलाफ कमल के साथ खड़े होते हैं या नहीं?













Click it and Unblock the Notifications