खाता नंबर वही पर बदल सकेंगे बैंक

Govt to offer savings bank account portability soon
मुंबई। अगर आप किसी बैंक की सुविधाओं से खुश नहीं हैं और बैंक बदलना चाहते हैं तो इसके लिए अब आपको अपना खाता नंबर बदलने की जरूरत नहीं होगी। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह अब बैंक एकाउंट पोर्टेबिलिटी की सुविधा भी शुरू होने वाली है। भारतीय सरकार और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इसके लिए कोशिशें तेज कर दी हैं।

इस सुविधा में सबसे खास बात होगी कि बैंक बदलते समय आपको किसी नए आईडी प्रूफ की जरूरत नहीं पड़ेगी। पुराने खाते में लगे पते से ही नए बैंक में खाते को अपडेट कर दिया जाएगा। इस सुविधा के शुरू हो जाने के बाद आप अपने खाते को एक बैंक से दूसरी बैंक में देश के किसी भी कोने में बिना पता बदले इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

एकाउंट पोर्टेबिलिटी शुरू होने के बाद आपको अपने जीवन में एक ही बैंक एकाउंट खुलवाना होगा। जिसके बाद आप अपने एक ही खाते को अपने मन मुताबिक अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग बैंकों में इस्‍तेमाल किया जा सकेगा।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया इस काम में आने वाले तकनीकी गतिरोधों का पता लगाने में जुटी हुई है। इस सुविधा को लेने के लिए किन-किन शर्तों को पूरा करना जरूरी है अभी इसके बारे में नहीं पता चला है। मगर इस तकनीक को बैंकिंग क्षेत्र में एक क्रांति के रूप में देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+