अखिलेश के गुस्‍से से घटी मो‍हन सिंह की हेकड़ी

Senior Samajwadi Party leader Mohan Singh
लखनऊ। विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में डीपी यादव की इंट्री को लेकर मचे घमासान का ठिकरा पार्टी प्रवक्‍ता मोहन सिंह के सिर जा फूटा है। पार्टी आला कमान ने मोहन सिंह को प्रवक्‍ता पद से हटा दिया है। अब समाजवादी पार्टी के प्रवक्‍ता रामगोपाल यादव होंगे। गौरतलब है कि मोहन सिंह ने डीपी यादव मुद्दे पर अखिलेश यादव के खिलाफ बयानबाजी की थी।

आपको बताते चलें कि मोहन सिंह ने डीपी यादव पर अपना बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि डीपी यादव बड़े नेता हैं और अखिलेश को डीपी यादव के बारे में कुछ भी कहने का कोई हक नहीं है। इससे पहले समाजवादी पार्टी के महासचिव आजम खान ने भी डीपी यादव की तारीफ की थी लेकिन बाद में वो अपने बयान से मुकर गए।

दरअसल डी पी यादव को समाजवादी पार्टी में शामिल करने की बात चल रही थी। पार्टी महासचिव आजम खान डी पी यादव को पार्टी में शामिल किए जाने की वकालत कर रहे थे। लेकिन अखिलेश ने साफ शब्दों में डी पी यादव को पार्टी में लेने इनकार कर दिया था। जिसके बाद अखिलेश के खिलाफ मोहन सिंह ने बयान दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+