रेप के आरोपी साक्षी को मिला टिकट, योगी का हमला

सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज तीन बार फरूखाबाद से लोकसभा सांसद रह चुके हैं। उन्होंने इस सीट पर मौजूदा कानून मंत्री सलमान खुर्शीद को हराया है। उन्हें भाजपा ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के भोंगांव से उम्मीदवार बनाया है। इस विवादास्पद नेता पर 2000 में दो महिलाओं ने बलात्कार का आरोप लगाया था और वह एक महीने तिहाड एवं एटा जेलों में रहे थे।
सुबूत के अभाव में वह 2001 में छूट गये। उस समय वह सपा से राज्यसभा सांसद थे। महाराज उन 77 उम्मीदवारों में शामिल हैं, जिनके नाम भाजपा ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए घोषित किये हैं। पार्टी ने मणिपुर से 12 उम्मीदवारों और पंजाब में शेष बची तीन सीटों के लिए भी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।
साक्षी महाराज पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के बागी नेता कल्याण सिंह के प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरे हैं। ऐसा लगता है कि केन्द्र द्वारा अन्य पिछडा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण में अल्पसंख्यकों का साढे चार प्रतिशत कोटा तय किये जाने के बाद भाजपा अब प्रदेश के ओबीसी वोट को लक्ष्य कर आगे बढ रही है। पार्टी का मानना है कि केन्द्र के इस फैसले से आरक्षण कोटा में गैर यादव ओबीसी वोटों का कोटा घटेगा जिससे वे खासे नाराज हैं और इसका लाभ भाजपा को मिलेगा।
दूसरी तरफ भाजपा सांसद योगी आदित्य नाथ ने भी साक्षी महाराज न भी नाराज प्रकट किया है। उन्होने कहा कि भाजपा आला कमान का यह फैसला पार्टी हित से हटकर है। बलात्कारी और माफियाओं को टिकट देना जनता के साथ विश्वासघात करना है। भाजपा हमेशा से ही माफियाओं और भ्रष्टाचारीयो को खिलाफ रही है और आज उन्ही को टिकट बांटा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications