चीन में सड़क हादसे में 24 की मौत

शिन्हुआ संवाद समिति की खबर के मुताबिक अन्हुई प्रांत से जा रही यह बस गुइझोउ प्रांत में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे 10 मीटर गहरे गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना में बहुत से लोग घायल हुए हैं जिनमें से कई की हालत गंभीर है।
गुइझोउ प्रांत के कई स्थानों पर कल भारी मात्रा में बर्फ गिरी जिससे सड़कें गीली हो गई थीं। दूसरी ओर युन्नान प्रांत में कल रात एक वाहन के एक ट्रक से टकराने से आठ लोगों की मौत हो र्गइ जबकि 13 अन्य घायल हो गए।
इसके पहले मंगलवार को हुनान प्रांत में एक ट्रक की एक अन्य वाहन से हुई टक्कर में 13 लोगों की मौत हो र्गइ जबकि 41 अन्य लोग घायल हो गए थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications