ऐनिमेशन क्षेत्र में बेहतरीन भविष्य की संभावनाए बड़ी

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लिए 40 करोड़ रुपए का इन्क्यूबेशन केंद्र स्थापित किया जाएगा। राज्य सरकार इस इन्क्यूबेशन केंद्र के लिए 25 फीसद राशि मुहैया कराएगी शेष 50 फीसद उद्योग की ओर से आएगा। बाकी धन केंद्र सरकार देगी। ये पहल कल शाम राज्य मंत्रिमंडल द्वारा इस क्षेत्र से जुड़ी नीति को मंजूरी दिए जाने के अंग के तौर पर की गई है।
विद्याशंकर ने कहा कि उद्योग और सरकार की संयुक्त संस्था का गठन किया जाएगा ताकि समय पर नीति को लागू किया जा सके। उन्होंने कहा हम छात्रों को पाठ्यक्रम में उचित बदलाव के साथ चुनिंदा कालेज और विश्वविद्यालयों में शिक्षा प्राप्त करने में मदद करेंगे। कर्नाटक सरकार की यह योजना वाकई काबिले तारीफ है। ऐसी योजना हर राज्य सरकार को चलाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications