विदेशी युवती से छेड़छाड़ में तीन गिरफ्तार

युवती ने देर से रिपोर्ट करने का कारण बताते हुए कहा कि उसे इन तीनों आरोपियों ने रायल चंदेला होटल से बाहर नहीं निकलने दिया और मौका पाते ही जब वह निकल पाई तो सीधे पुलिस के पास आइ। उसने अपनी शिकायत में कहा कि वह अपने एक स्थानीय भारतीय मित्र के साथ प्रमोद पैलेस होटल में नववर्ष के जश्न में शिरकत करने गई हुई थी।
इस दौरान प्रमोद पैलेस होटल के मालिक प्रणव सिंह चंदेल एवं दो स्थानीय गाइड सलमान एवं बजरूद्दीन ने उससे छेड़छाड़ की तथा पैसों की मांग की। इस बीच जब वह अपने होटल रायल चंदेर्ला आइ, तो पीछे-पीछे ये तीनों भी आ गए और उसे बाहर नहीं निकलने दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 354 एवं 327 के तहत प्रकरण कायम कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications