दोबारा राष्‍ट्रपति बनने को लेकर आश्‍वस्‍त हैं ओबामा

Barak Obama
वाशिंगटन। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से अगले राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए सशक्त उम्मीदवार के चयन की कवायद के बीच अमेरिकी राष्टपति बराक ओबामा ने कहा है कि वर्ष 2008 के मुकाबले वह अब ज्यादा आशावान हैं। राष्‍ट्रपति पद के लिए वर्ष 2008 में हुए चुनाव में उन्होंने ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के चार साल पहले ओबामा ने व्हाइट हाउस पहुंचने की मुहिम शुरू कर दी थी।

इस साल होने जा रहे राष्‍ट्रपति चुनाव के संदर्भ में भी उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है। ओबामा ने कहा हमने बहुत कुछ किया है लेकिन अभी बहुत कुछ करना शेष है। अभी हमें चार साल चाहिए ताकि शेष कार्यों को पूरा किया जा सके।

उन्होंने कहा जब मैं पहली बार चुनाव में खड़ा हुआ था उस वक्त के मुकाबले अब ज्यादा आशावान हूं क्योंकि हमने इस कार्यकाल में र्कइ बदलाव होते देखे हैं। ओबामा ने अपने समर्थकों का आह्वान किया कि वे नवंबर में होने वाले राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए तैयार रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+