सेनाध्यक्ष की आयु को लेकर पीएम की बैठक

यह बैठक 30 मिनट तक चली। कैबिनेट समिति की बैठक समाप्त होने के बाद गृह मंत्री पी चिदम्बरम सबसे पहले निकले। उसके कुछ देर बाद वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी निकले। प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री अलग से बैठक के लिए रुक गए। मीडिया की खबरों में दावा किया गया है कि सेना प्रमुख ने चेतावनी दी है कि यदि रक्षा मंत्रालय ने जन्मतिथि 10 र्मइ 1951 होने के दावे की बजाय उनकी जन्मतिथि 10 मई 1950 मानी तो वह अदालत जाएंगे।
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि आयु गतिरोध सुलझ गया है और सेनाध्यक्ष इस वर्ष मई महीने में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इसके साथ ही जनरल वी के सिंह के उत्तराधिकारी चुनने का कार्य शुरू हो चुका है। इसकी दौड़ में लेफ्टिनेंट जनरल विक्रम सिंह सबसे आगे हैं। सैन्य सूत्रों के अनुसार सुरक्षा पर कैबिनेट समिति ने फ्रांसीसी कंपनी एमबीडीए से हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइले खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी। इन मिसाइलों को लड़ाकू विमान मिराज 2000 में लगाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications