नाइजीरिया में हिंसा से 66 की मौत

इसके पहले की खबरों में कहा गया था कि इस घटना में महिलाओं और बच्चों समेत 52 लोग मारे गए हैं। एबोनी में एजा और एजीलो समुदायों के बीच यह झगड़ा वर्ष 2008 में शुरू हुआ था। सरकार ने लोगों से शांत रहने की अपील की है। नाइजीरिया के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र में दो जातीय गुटों के बीच झडपों ने विनाशक रूप ले लिया है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
नाइजीरिया के राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन ने चार राज्यों में आपात स्थिति की घोषणा कर दी है। इबोनी राज्य के इजीलो और एज्जा में इन सामुदायिक झडपों में मरने वालों की संख्या में इस बढोत्तरी की वजह इजीलो में झाडियों से और शव मिलना है। बंदूकधारियों ने यहां लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस हमले में एक स्थानीय थाने का अधिकारी भी मारा गया है।












Click it and Unblock the Notifications