लोकपाल को लेकर भाजपा-कांग्रेस में जमकर तू-तू-मैं-मैं

Manmohan Singh
नई दिल्ली। लोकपाल बिल तो राज्यसभा में अटक गया जिसके लिए सत्तासीन कांग्रेस पार्टी और विपक्ष भाजपा में जमकर तू-तू-मैं-मैं हो रही है। कांग्रेस कह रही है कि भाजपा निगेटिव राजनीति कर रही है। वो पलटूबाज है।

उसने स्टैंडिग कमेटी को लिख कर दिया था कि वो लोकपाल को संवैधानिक दर्जा देने का समर्थन करती है लेकिन जब वोटिंग की बारी आयी तो वो पलट गयी और हम पर दोष मढ़ रही है। वो राहुल गांधी के विचार को गलत साबित करने में जुटी थी। इसलिए उसने ऐसा किया उसे देश हित से कोई लेना-देना नहीं है। वो बदले की राजनीति खेल रही है।

जबकि वहीं भाजपा अलग ही सुर अलाप रही है। उसका कहना है कि इतना सबकुछ हो गया लेकिन इस दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चुप्पी क्यों साधी रखी थी। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि भाजपा लोकपाल को संवैधानिक दर्जा देने पर समर्थन नहीं करने के लिए झूठे व आधारहीन तर्क दे रही है। जबकि भाजपा कह रही है अपनी हार के डर से कांग्रेस ने वोटिंग नहीं करायी। और अपना दोष हम पर मढ़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+