ऑनर किलिंगः मेरठ में युवक की हत्या, युवती घायल

Honour killing: Youth killed by girl's brother
मेरठ। मेरठ के मैथना गांव में परिजनों ने एक प्रेमी जोडे़ पर हमला बोल दिया। युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। युवक के सिर में गोली मारी गई। इसके बाद हमलावर घर पहुंचे और युवती पर भी गोलियां बरसा दीं। युवती के सिर में गोली लगी हैं। शोर-शराबा होने पर हमलावर भाग निकले। गंभीर हालत में युवती को मेरठ लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

रौंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना रविवार सुबह मैथना में हुई। दलित महिपाल का बेटा देवेंद्र (23) मोहल्ले के ही दलित प्रेम सिंह की बेटी सरिता से मोहब्बत कर बैठा। वर्ष 2006 में दोनों एक साथ पकड़े गए। परिजनों ने देवेंद्र पर बलात्कार का मामला दर्ज करा दिया। देवेंद्र छह माह जेल में रहा। इसी दौरान प्रेम सिंह ने बेटी सरिता की शादी मेरठ के जाटव गेट निवासी घनश्याम के साथ कर दी।

एक साल पहले सरिता देवेंद्र के साथ भाग गई। एक माह पहले दोनों गांव पहुंचे। सरिता अपने ही मोहल्ले में देवेंद्र के घर में पत्नी के रूप में रह रही थी। यह बात युवती के परिजनों को अखर रही थी। रविवार सुबह देवेंद्र शौच के लिए जंगल जा रहा था, तभी सरिता के भाईयों और परिवारवालों ने हमला कर दिया। देवेंद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। तीन गोली देवेंद्र को लगीं। इसके बाद हमलावर घर पहुंचे और सरिता पर भी गोलियां बरसाईं। सरिता को भी तीन गोलियां लगी हैं।

घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। देवेंद्र के परिजन दोनों को सुशीला जसवंतराय हॉस्पिटल ले गए, जहां देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर हालत देखते हुए सरिता को मेडिकल रेफर कर दिया गया। देवेंद्र के पिता की ओर से सरिता के भाई रिंकू, भोला, अमरीश, चाचा किरनपाल, रामलाल और गाजू को नामजद किया गया है। घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+