यूपी विधानसभा चुनाव: बसपा ने तीन प्रत्याशी बदले

बसपा ने श्रावस्ती जिले की भिनगा सीट पर अपना प्रत्याशी एक बार फिर बदल दिया है। पूर्व में पार्टी ने आयुर्वेदिक चिकित्सा मंत्री दद्दन मिश्र की जगह रहीम खान को टिकट दिया था लेकिन अब उसने एक बार फिर प्रत्याशी में बदलाव करते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख मंसूर अहमद खान को उम्मीदवार बनाया है। बलरामपुर सीट से बसपा ने श्रावस्ती जिले के इकौना क्षेत्रा से मौजूदा विधायक राम सागर अकेला को चुनाव लड़ाने का फैसला किया है।
मालूम हो कि यूपी में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। बसपा पूर्व में अपने मंत्रियों को बर्खास्गी को लेकर मुश्किल में है। ऐसे में सीटों को लेकर पूर्व में घोषित प्रत्याशियों को हटाने का फैसला कहीं बसपा की मुश्किलों को और ना बढ़ा दे।












Click it and Unblock the Notifications