2 रूपए महंगा हो सकता है पेट्रोल, फैसला आज

हालांकि वो दाम बढ़ाने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन फिर भी उन्हें एक बाऱ इस बारे में केन्द्र सरकार के साथ बैठक करनी होगी। जिसमें हो सकता है कि केन्द्र सरकार इस बात के लिए मना कर दें क्योंकि पांच राज्यों के चुनाव पर पैट्रोल के दाम बढ़ने से उसको नुकसान हो सकता है इसलिए हो सकता है कि वो तेल कंपनियों को इस बारे में फैसला टालने के लिए कहे।
आपको बता दें कि डॉलर के मुकाबले रूपए के घटकर 53 तक गिर जाने से आयात महंगा हो गया। इससे पेट्रोल के दाम 1.78 रूपए प्रति लीटर बढ़ने चाहिए। स्थानीय करों को जोड़कर यह वृद्धि 2.10 से लेकर 2.13 रूपए प्रति लीटर तक हो सकती है।
तेल कंपनियों ने नवंबर के महीने में पेट्रोल के दामों में दो बार कटौती की थी। 30 नवंबर को पेट्रोल की कीमत में 78 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई थी जबकि 16 नवंबर को भी पेट्रोल की कीमत में 2 रुपए 22 पैसे की कमी की गई थी। अगर दाम बढ़ते हैं तो यह आम आदमी के लिए मुसीबत का सबब होगा।












Click it and Unblock the Notifications