दिल्लीवासियों ने हर्षोल्लास के साथ किया नव वर्ष का स्वागत

New Year
दिल्‍ली। घड़ी ने जैसे ही रात के 12 बजाए समूचा वातावरण जश्न की ध्वनियों से गूंज उठा। लोगों ने कारों और बाइकों के हॉर्न बजाए। सड़कों पर वे एक दूसरे के साथ नाचते गाते और मस्ती करते नजर आए। बाजारों और माल्स और अन्य स्थानों पर मौजूद हजारों लोगों ने नए साल का आगमन होते ही एक दूसरे को बधाइयां दीं और वे खुशी से झूम उठे। दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनाट प्लेस में हर बार की तरह इस बार भी नए साल का जबर्दस्त जश्न मना और लोग ठंड की परवाह किए बगैर जश्न में डूब गए।

कनॉट प्लेस को जश्न के मद्देनजर वाहन निषेध क्षेत्र बना दिया गया। जश्न मनाने वालों पर नजर रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात थे। इंडिया गेट और अन्य लोकप्रिय स्थानों पर किशोर और युगल, बच्चे और अभिभावक कारों में बज रहे स्टीरियो पर थिरक रहे थे। पुलिसकर्मी एल्कोमीटर से लैस थे और इस बात की जांच कर रहे थे कि कहीं र्कोइ शराब पीकर तो गाड़ी नहीं चला रहा है। शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात थे। कनाट प्लेस में सभी दुकानें लोगों से भरी थीं। शहर में शराब की दुकानों और पबों में जबर्दस्त भीड़ थी।

इस क्षेत्र में मौजूद एक मशहूर पब के प्रबंधक ने कहा कि नया साल ऐसा मौका है जब शहर में शराब की अत्यधिक खपत होती है और इसलिए अधिकतर पबों ने र्कइ तरह के ऑफर किए हैं ताकि जश्न के मौके को भुनाया जा सके। दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाने पर दो हजार रुपये के जुर्माने और डाइविंग लाइसेंस निलंबित किए जाने के साथ ही जेल भेजे जाने तक का प्रावधान है। ड्यूटी पर तैनात एक अधिकारी ने कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर नजर रखने के लिए हमें कडे़ निर्देश दिए गए थे और इसके लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+