गडकरी कहेंगे तो चुनाव लडेंगी उमा भारती

देखा जाए तो उनके इस बयान के पीछे पार्टी में हावी गुटबाजी है जिसकी वजह से वह पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी को आगे कर रही हैं। ज्ञात हो कि उमा भारती को जब प्रदेश में विधान सभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया था तब पार्टी आला कमान के इस फैसले के खिलाफ काफी विरोध हुआ था। सुश्री उमा भारती ने कहा यदि पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी आदेश देंगे तो ही वह उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव लडेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष के आदेश के बिना वह विधानसभा चुनाव नहीं लडेंगी। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ाना ही नहीं बल्कि वह किस सीट से चुनाव लड़े इस बात का फैसला भी श्री गडकरी ही करेंगे।
उन्होंनें कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव अपने बूते लडेगी तथा चुनाव के पहले या बाद किसी भी दल से कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा अपने बूते सरकार बनायेगी। सुश्री भारती का कहना है कि चुनाव में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई और सुशासन पार्टी का मुख्य मुद्दा है। उन्होंने गंगा की सफाई पर एक बार फिरबोला और कहा कि वह चुनाव जीतने वाले भाजपा विधायकों से अपील करेंगी कि अविरल और स्वच्छ गंगा के लिये सख्त कानून बनाने में सहयोग दें। उन्होंने mकहा कि जिस दिन वह गंगा से लिया हुआ एक लोटा जल पी लेंगी उसी दिन मान लेंगी कि गंगा नदी स्वच्छ हो गयी है।


Click it and Unblock the Notifications
