भाजपा ने हमें धोखा दिया: सोनिया गांधी

गौरतलब है कि मंगलवार देर रात तक चली लोकसभा की बहस में सरकार ने किसी तरह लोकपाल बिल पास तो करा दिया लेकिन इस बिल ने राहुल गांधी के सपने को चकना चूर कर दिया। क्योंकि लोकपाल और लोकायुक्त को संवैधानिक दर्जा देने वाला संविधान संशोधन प्रस्ताव पास नहीं करा सकी। भाजपा ने इसके खिलाफ वोटिंग की जबकि भाजपा पहले इस बात पर राजी थी।
आपको बता दें कि 27 अगस्त को संसद में खुद कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने यह बात की थी लोकपाल को संवैधानिक दर्जा दे दिया जाये। वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने खुद कहा कि संख्याओं की कमी के चलते उन्हें यह सामना करना पड़ रहा है। मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि बीजेपी ने अपना असली रंग दिखा दिया है। उसे इसकी कीमत चुकानी होगी। देश की जनता और संसद ने उसका असली चेहरा देख लिया है।


Click it and Unblock the Notifications
