गीता के खिलाफ अपशब्द लिखने पर फेसबुक पर एफआईआर

गोमती नगर के पुलिस क्षेत्रधिकारी आलोक सिंह ने भाषा को बताया कि नूतन ठाकुर नाम की सामाजिक कार्यकर्ता की तहरीर पर कल गोमती नगर थाने पर सोशल नेटवर्किंग साइट एवं अन्य के विरद्ध विभिन्न आपराधिक धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उन्होंने बताया कि ठाकुर ने अपनी प्राथमिकी में कहा है कि स्वयं को एक पंजाबी हिन्दी दैनिक का प्रधान संपादक बताने वाला एक व्यक्ति सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर लोगों को भगवत गीता के विरुद्ध भड़का रहा है।
सिंह ने बताया कि ठाकुर की शिकायत पर विभिन्न समूहों में नफरत फैलाने, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को नुकसान पहुंचाने आदि से संबंधित आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। गीता ही एक मात्र ऐसा धर्म ग्रंथ है जिसको विश्व की सौ भाषाओं में रूपांतरित किया गया है। ऐसी महान ग्रंथ के बारे में अपशब्द का प्रयोग, बेशक बर्दास्त योग्य नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications