अन्‍ना और उनके अनशन पर मंडरा रहा है आतंकी साया

Social Activist Anna Hazare
मुंबई। सशख्‍त लोकपाल बिल को लेकर मुंबई में अन्‍ना हजारे के अनशन को लेकर उल्‍टी गिनती शुरु हो चुकी है। मगर अन्‍ना हजारे की सेहत पर सबकी नजर टिकी हुई है। इसी बीच एक और ऐसी खबर सामने आ रही है कि अन्‍ना के अनशन पर आतंक का साया मंडरा रहा है। इंटेलीजेंस ब्‍यूरो (आईबी) ने अनशन के दौरान अंतकी हमले की आशंका जताई है। इस आशंका के मद्देनजर सुरक्षा व्‍वस्‍था चौकस कर दिया गया है।

आपको बताते चलें कि आईबी ने मुंबई पुलिस और एटीएस को चिठ्ठी लिख कर यह आगाह किया है कि रालेगण से लेकर मुंबई तक सुरक्षा व्‍यवस्‍था को चौकस कर दिया जाये। आईबी ने यह भी संदेह जाहिर किया है कि अन्‍ना का काफिला भी आतंकियों के निशाने पर हो सकता है। गृहमंत्रालय ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है और एमएमआरडीए मैदान की सुरक्षा की जांच-परख करने का आदेश दिया है।

मालूम हो कि 27 दिसंबर यानी कि मंगलवार से अन्‍ना हजारे मुंबई के एमएमआरडीए मैदान में तीन दिवसीय अनशन करने जा रहे हैं। तीन दिन का यह अनशन 30 दिसंबर को समाप्‍त होगा। उसके बाद अन्‍ना जेल भरो आंदोलन करेंगे। इस आंदोलन के लिये ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन की जा रही है। रिपोर्ट की मानें तो अबतक 75 हजार लोगों ने अपना नाम रजिस्‍ट्रेशन कराया है जो अन्‍ना के साथ जेल जाने को तैयार है। सुरक्षा की बात करें तो तीन दिन के इस अनशन के दौरान पांच स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी। अनशन स्थल पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों के साथ ही साथ कमांडो, कोस्टगार्ड भी तैनात होंगे। किसी भी सूरत से निपटने के लिए सेना का हेलीकॉप्टर भी तैयार रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+