दिल्‍ली: 60 रुपये के लिए हत्या, दो गिरफ्तार

Man stabbed to death over Rs 60
दिल्ली (ब्यूरो)। खाने के पैसे कम पड़ गए तो एक युवक ने विजयनगर में ढाबे वाले से कहा बाकी 60 रुपये बाद में दे दूंगा। लेकिन मामला इतना बढ़ा कि ढाबा वाले ने युवक प्रह्लाद (36) की महज साठ रुपये के लिए चाकू गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी 2 ढाबा संचालकों को गिरफ्तार कर लिया है, उनके खिलाफ मृतक के भतीजे रिंकू ने रिपोर्ट लिखाई है।

पुलिस ने गैर इरादतन हत्या (304) की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। प्रह्लाद अलीगढ़ जिले के खैर का रहने वाला था। दो दिन से विजयनगर के शांतिनगर मुहल्ले में वह अपने भतीजे रिंकू के पास आया हुआ था। रिंकू एक व्यक्ति की कार पर ड्राइवर है। प्रह्लाद अपनी बेटी की शादी के लिए शनिवार को भतीजे के साथ शॉपिंग करने दिल्ली गया था। रात में दोनों वापस लौटे और एनएच-24 पर कमला टॉकेज के सामने ढाबे पर खाना खाने लगे।

खाने का बिल 260 रुपये बना। 200 रुपये प्रह्लाद ने दे दिए, 60 रुपये बाद में देने को कहा। इस बात पर ढाबा संचालक जयवीर और सुखवीर से झगड़ा हो गया। आरोप है कि हत्यारोपियों ने प्रह्लाद के पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से जख्मी हालत में उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने जयवीर और सुखवीर को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपियों का कहना है कि प्रह्लाद और रिंकू शराब के नशे में धुत थे, झगड़े की शुरुआत उन्होंने ही की थी। उधऱ प्रॉपर्टी डीलर अंकुर हत्याकांड में पुलिस की जांच 2 बिंदुओं पर चल रही है। पहला बिंदु ये है कि किसी ने सुपारी देकर उसकी हत्या कराई है। दूसरा बिंदु है कि अंकुर से रंजिश रखने वाले ने उसे मारा है। इंस्पेक्टर का कहना है कि प्रथम दृष्टया हत्याकांड में नामजद रिटायर्ड दरोगा और उसके बेटे की भूमिका प्रतीत नहीं हो रही है।

छानबीन जारी है, 2-3 दिन में पुलिस गुत्थी को सुलझा लेगी। शुक्रवार रात विजयनगर के सर्वोदयनगर में प्रॉपर्टी डीलर अंकुर पंडित (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक पर दिल्ली के रिटायर्ड दरोगा ज्वाला प्रसाद केदो बेटों की हत्या का आरोप था। हत्याकांड में रिटायर्ड दरोगा और उनके बेटे रोबिनको नामजद किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+