1 जनवरी से फिर बढ़ सकते हैं पेट्रोल के दाम?

डॉलर के मुकाबले रूपए में आई कमजोरी से महंगे हुए आयात की वजह से कीमतों में इजाफा होने की आशंका है। लेकिन इस बार पेट्रोल के दाम बढ़ाने के लिए तेल कंपनियों को राजनैतिक पार्टियों से भी सलाह मशवरा करना होगा क्योंकि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के तिथियों की घोषणा हो चुकी है।
आपको बता दें कि रूपए की कीमत प्रति डॉलर 52.70 रूपए तक गिर गई है। घरेलू कीमतें पिछली बार 30 नवंबर को 51.50 रूपए एक डॉलर के हिसाब से संशोधित की गई थीं।
तेल कंपनियों ने नवंबर के महीने में पेट्रोल के दामों में दो बार कटौती की थी। 30 नवंबर को पेट्रोल की कीमत में 78 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई थी जबकि 16 नवंबर को भी पेट्रोल की कीमत में 2 रुपए 22 पैसे की कमी की गई थी। अगर दाम बढ़ते हैं तो यह आम आदमी के लिए मुसीबत का सबब होगा।












Click it and Unblock the Notifications