मुलायम ने की मुस्लिमों को 18 फीसदी आरक्षण की मांग

mulayam singh yadav
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखें आज चुनाव आयोग ने घोषित कर दी हैं। इससे राजनीतिक पार्टीयों में हलचल साफ तौर पर देखी जा सकती है। एक तरफ भाजपा के वरिष्‍ठ नेता राजनाथ सिंह ने चुनाव आयोग के इस फैसले का स्‍वागत किया तो दूसरी तरफ मीडिया से बातचीत में मुलायम सिंह ने चुनाव आयोग के फैसले का सम्‍मान करते हुए मुस्‍लिमों को 18 प्रतिशत आरक्षण्‍ा देने का मुद्दा उठाया। और साथ ही कहा कि चुनावी चुनौती मे हमारे सामने कोई नहीं है।

मीडिया से बातचीत में मुलायम सिंह ने कहा कि उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मे हमको कोई पार्टी टक्‍कर देने लायक नहीं है। हमारी पार्टी उत्‍तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। मुस्लिम आरक्षण्‍ा के मुद्दे पर उन्‍होने कहा क‍ि उनकी स्‍थिति दलितो से भी दयनीय है उनको 18 प्रतिशत आरक्षण्‍ा मिलना चाहिए।

जब उनसे ये सवाल किया गया कि 18 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान तो हमारे संविधान मे नहीं है, इस प्रश्‍न पर उन्‍होनें कहा कि संविधान में संशोधन भी किया जा सकता है। केंद्र सरकार इसमे संसोधन करके मुस्लिम‍ आरक्षण्‍ा पर अपनी रजामंदी बनाए। 4.5 प्रतिशत के आरक्षण से मुसलमानों को कुछ नहीं मिलिने वाला। साथ ही उन्‍होंने कहा कि यह आरक्षण का मुद्दा हमारे फायदे या नुकसान के लिए नहीं मुस्लिमों को देखते हुए लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+