सांसद मित्रसेन को 7 साल की सजा

ज्ञात हो कि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ए.के.शुक्ला ने पिछले सप्ताह सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित कर लिया था। श्री शुक्ला ने बुधवार को अपना फैसला सुना दिया जिसमें उन्होंने सात साल की सजा व पन्द्रह हजार रुपये जुर्माने का आदेश दिया। मित्रसेन यादव समाजवादी पार्टी के बीकापुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी हैं। सजा सुनाए जाने के बाद अब उनके चुनाव लडऩे पर भी प्रश्नचिन्ह लग गया है। गौरतलब है कि श्री यादव पूर्व में एक हत्या के मामले में फंसे थे। साठ के दशक में उन पर एक हत्या का आरोप लगा जिसमें मुकदमा चलने के बाद उन्हें आजीवन कारावास की सजा मिली थी।
सजा मिलने के बाद उन्हें राष्ट्रपति से क्षमादान मिला था लेकिन इस फैसले के बाद भी उनके विरोधियों ने उन्हें दोषी ही करार करा दिया था तथा लोगों ने उन्हें मिले क्षमादान का भी विरोध किया था। इसके बाद वह मिल्कीपुर विधानसभा सीट से पांच बार विधायक और फैजाबाद संसदीय क्षेत्र से तीन बार सांसद चुने गए। गौरतलब है कि इनके पुत्र व पूर्व मंत्री विधायक आनन्द सेन यादव बहुचर्चित शशि हत्याकाण्ड जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications