लोकपाल के दायरे में सीबीआई नहीं तो समर्थन नहीं: माया

Mayawati
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की मुख्‍यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने स्‍पष्‍ट रूप से कहा है कि केंद्रीय जांच ब्‍यूरो (सीबीआई) को अगर लोकपाल के दायरे में नहीं लाया गया तो उनकी पार्टी संसद में इस संबंध में पेश होने वाले विधेयक को समर्थन नहीं देगी। मुख्‍यमंत्री की तरफ से सूचना सचिव प्रशांत त्रिवेदी ने एक प्रेस कांफ्रेंस की जरिये कहा कि‍ सीबीआई को लोकपाल के दायरे में आना ही चाहिए। उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सीबीआई का गलत प्रयोग कर जमकर राजनीतिक लाभ लिया है।

प्रशांत त्रिवेदी ने कहा कि लोकपाल विधेयक के संसद में पेश होने से पहले उसकी प्रतियां सांसदों को उपलब्‍ध नहीं कराई गई। यह आपत्तिजनक है, उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा विधेयक में राज्य सरकारों पर काफी बोझ लाद दिया गया है। उन्‍होंने कहा कि राज्यों को गोदामों का निर्माण या उन्हें किराये पर लिये जाने से लेकर लगभग सभी व्यवस्था अपनी संसाधनों से करनी होगी।

खाद्य सुरक्षा में मामूली चूक होने पर खाद्य सुरक्षा भत्ता राज्य सरकारों को ही देना होगा। मुख्यमंत्री की ओर से उन्होंने इसे अनुचित बताया और कहा कि गैर कांग्रेसी सरकारों वाले राज्यों की वित्तीय हालत ठीक नहीं है। उन्‍होंने कहा कि राज्‍यों को केंद्र से मदद बहुत देर से मिलता है। उन्‍होंने कि अगर ऐसा हुआ तो राज्‍यों पर व्‍यय भार और बढ़ जायेगा। उन्होंने खाद्य सुरक्षा के सम्बन्ध में केन्द्र सरकार से पूरा खर्च वहन करने की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+