चीन ने तोड़ी भारतीय दीवार, पाक सीमा पर बसा रहा शहर

रक्षा मंत्री एके एंटनी ने लोकसभा में इस पर जवाब देते हुए कहा कि कुछ इलाकों में भारत और चीमा की सीमा सुनिश्चित नहीं है। जिस वजह से दोनों देशों में अक्सर इन इलाकों में विवाद बना रहता है। जिस वजह से दोनों देशों की सेनाएं विवाद की कुछ जगह पर अपना हक समझते हैं। भारत और चीन के बीच तवांग को लेकर ज्यादा विवाद है।
सरकार ने आज बताया कि चीन पाकिस्तान से लगने वाली सीमा के साथ शहर बसाने की चीन की योजना संबंधी रिपोर्ट को देखा है और इस विषय पर नजर रखे हुए हैं। सरकार सीमापार चीन के घटनाक्रम पर ध्यानपूर्वक नजर रखे हुए है ताकि हमारी सामरिक और सुरक्षा संबंधी अपेक्षाओं को पूरा करने के साथ आर्थिक विकास को सुगम बनाया जा सके। इस संबंध में सभी आवश्यक उपाए किये जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications