अमेरिका सेना के लौटते ही दहल उठा इराक, 57 मरे

बगदाद अस्पताल में एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राजधानी के मध्य, दक्षिण, उत्तर और पूर्व में अलग-अलग स्थानों पर 8 बम विस्फोट हुए हैं जिसमें 10 व्यक्ति मारे गये हैं और 25 व्यक्ति घायल हो गये हैं। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि 57 व्यक्ति मारे गये हैं और लगभग 200 अन्य घायल हो गये हैं।
अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट सुबह के समय में हुआ और सुरक्षा बलों ने घटना स्थलों की घेराबंदी कर दी। उन्होंने बताया कि यह बम विस्फोट मध्य बगदाद के अलावी, बाब अल मुअतम और कराडा जिलों में, उत्तर में पड़ोसी शुला और शाब में, पूर्व में जद्ररियाह और दक्षिण में अल-अमील में हुए है। घायलों को अस्पातल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications