मिसाइल पृथ्वी-2 का परीक्षण टला

उन्होंने कहा कि तकनीकी समस्या को दूर करने के बाद आगे परीक्षण की तारीख के बारे में फैसला किया जाएगा। दास का बयान मीडिया में आई इन खबरों के बीच आया है कि दोहरे परीक्षण के दौरान दो मिसाइलें उड़ान भरने में विफल हो गईं। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि उन्होंने किस आधार पर निष्कर्ष निकाल लिया कि परीक्षण विफल हो गया।
परीक्षण से जुड़े रक्षा अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों ने परीक्षण स्थगित होने के सही कारणों के बारे में चुप्पी साध रखी है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि सतह से सतह पर मार करने वाली देश में विकसित दो मिसाइलों को सेना के प्रायोगिक परीक्षण के रूप में आईटीआर के परिसर तीन से मोबाइल लांचर के जरिए छोड़ा जाना था।












Click it and Unblock the Notifications