अन्ना का आंदोलन गैर राजनीतिक नहीं: दिग्विजय

अपने गृहनगर राघौगढ आये सिंह ने आज गुना हवाई पट्टी पर संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि अन्ना का आंदोलन गैर राजनीतिक नहीं रहा है क्योंकि सरकार ने उनकी तीन मांगे सिटीजन चार्टर लागू करने, ग्रेड तीन के कर्मचारियों को इसमें शामिल करने तथा प्रत्येक राज्य में लोकायुक्त बनाये जाने की मांग मान ली है लेकिन इसके बावजूद उनका बार बार आंदोलन की धमकी देना दर्शाता है कि उनका आंदोलन गैर राजनीतिक नहीं रहा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी सख्त लोकपाल के पक्ष में हें और लोकसभा एवं राज्यसभा दोनो ने ऐसा ही वायदा किया है। उन्होने कहा कि यदि सख्त लोकपाल के लिये सदन को आगे बढाना पढे तो बढाना चाहिये। एक प्रश्न के जवाब में सिंह ने कहा कि यदि अन्ना लोकपाल पारित होने पर आभार दिवस मनाते हैं कांग्रेस भी उनका आभार मानेगी परंतु ऐसा लगता नहीं है कि अन्ना की तरफ से ऐसा होगा क्योंकि अन्ना जिन लोगों से घिरे हैं वे कांग्रेस विरोधी मानसिकता के हैं और उनका राजनीतिक एजेंडा भी है।












Click it and Unblock the Notifications