ताजमहल के पास मिले टाइम बम की जांच शुरू

tajmahal
लखनऊ। ताज नगरी आगरा में शनिवार को एक ढाबे पर मिले शक्तिशाली टाइम बम में इस्तेमाल किये गये विस्फोटकों के प्रकार के बारे में पता करने के लिये जांच चल रही है। गृह विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया है कि आगरा में मिले बम में इस्तेमाल किये गये विस्फोटकों के नमूने फोरेंसिक प्रयोगशाला में भेज दिये गये हैं और आगरा पुलिस एटीएस की मदद से मामले की छानबीन में लगी है।

सुरक्षा की दृष्टि से अतिसंवेदनशील ताज नगरी क्षेत्र में इस तरह के शक्तिशाली बम के पाये जाने को चिंताजनक बताते हुए, उन्होंने बताया कि बम रखने वालों के बारे में स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर दो अभियुक्तों के रेखाचित्र जारी कर दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि बम में जिस तरह से टाइमर, डेटोनेटर और अन्य उपकरण प्रयोग किये गये थे, उन्हें देखने से प्रथम दृष्टया यह किसी नौसिखिये का काम नहीं लगता है।

उल्लेखनीय है कि शनिवार की रात आगरा में एक ढाबे के कर्मचारी को एक टेबिल के नीचे एक लावारिस बैग मिला था और उसमें एक शक्तिशाली टाइम बम निकला था। ढाबे पर मौजूद रहे लोगों के बताये ब्यौरे के अनुसार जो दो लोग मेज के नीचे बैग छोड़ कर गये थे वे बोलचाल के लिहाज से स्थानीय लग रहे थे।

लावारिस मिले बम को एक बालू भरी टैक्टर टाली में कालिन्दी बिहार के जंगल में ले जाकर नष्ट किया गया था और आगरा पुलिस ने बताया है कि वह बम सितम्बर महीने में आगरा के हरिपर्वत इलाके के एक नर्सिंगहोम में हुए विस्फोट में प्रयोग किये गये बम की ही तरह का था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+