कोहरे का कहर, आपस मे टकराए 9 वाहन

पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना के पहले परी चौक से नोएडा आने वाले एक्सप्रेस वे पर सेक्टर 132 में तड़के तीन बजे के करीब एक ट्रक और कार के बीच टक्कर हो गयी। बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार और ट्रक सड़क पर खड़े रहे। इसके बाद लगभग पांच बजे जब एक्सप्रेस वे पर दृश्यता लगभग शून्य थी, एक के बाद एक वाहन आए और कुछ भी दिखाई नहीं देने के कारण वहां खड़े ट्रक से टकरा गये।
मामूली रूप से क्षतिग्रस्त कुछ वाहन तो वहां से चले गए लेकिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त करीब नौ कारें एक्सप्रेस वे पर ट्रक के इर्द-गिर्द खड़ी हैं। पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंच गया है और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने के काम में लग गया है। हालाकि किसी के घायल होने या मरने की कोई खबर नहीं है लेकिन स्थिति और भी संदिग्ध हो सकती थी।












Click it and Unblock the Notifications