माया के नहले पर यूपीए का दहला, मांगा यूपी विभाजन का प्रारूप
लखनऊ।
यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीएम मायावती का खेला दांव उन्हीं पर भारी पड़ता दिख रहा है क्योंकि केन्द्र सरकार ने उन्हीं के नहले पर दहला जड़ दिया है। मायावती ने यूपी विभाजन का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेज कर अपनी पीठ थपथपायी थी लेकिन केंद्र सरकार ने मायावती से ही इसकी विस्तृत योजना भेज देने को कह कर एक बार फिर से मायावती को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। id="toptextpromo">केन्द्र
की होम मिनिस्टरी ने यूपी सरकार से कहा है कि विधानसभा में राज्य को पूर्वांचल, पश्चिम प्रदेश, अवध प्रदेश और बुंदेलखंड में बांटने संबंधी प्रस्ताव का कागज भेजने से ही काम नहीं चलेगा बल्कि इन प्रस्तावित योजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए इसकी विस्तृत रूपरेखा भेजनी होगी। गौरतलब है की माया सरकार की ओर से यूपी को पूर्वांचल, पश्चिम प्रदेश, अवध प्रदेश और बुंदेलखंड में बांटने की बात कही थी। जिसका प्रस्ताव पास करा कर उन्होंने गेंद केन्द्र के पाले में डाल दी थी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>केन्द्र
ने यूपी सरकार से राज्य सरकार से प्रदेश के प्रस्तावित हिस्सो की विस्तृत जानकारी मांगी है जैसे कि राज्यों के बांटने वाले हिस्सों की परिसीमन की स्थिति क्या है और उनका राजस्व कैसे आता है। साथ ही यूपी सरकार को यह भी बताना होगा कि वो मौजूदा कर्ज का बंटवारा वो इन हिस्सों में कैसे करेगी। केन्द्र की ओर से उठाये गये इस सवाल से मायावती के उन सियासी मंसूबों पर पानी फिर गया है जो उन्होंने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चला था। देखना दिलचस्प होगा कि केन्द्र के इस दहले पर मायावती सरकार क्या जवाब देती है?











Click it and Unblock the Notifications