हज यात्रा से लौट रहे 138 भारतीय लापता

उन्होंने कहा कि उन लोगों के परिवार के सदस्य परेशान हैं लेकिन उन्हें अपने लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। हसन ने कहा कि पांच दिसंबर को आखिरी उड़ान जेद्दा से कोलकाता आ गयी लेकिन 138 भारतीय नहीं लौटे हैं। लापता लोगों का टिकट चार और पांच दिसंबर का था। उनहोनें आरोप लगाया कि हर साल हज यात्रा के दौरान कुप्रबंधन की बात सामने आती है।
उन्होंने कहा कि जेद्दा में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने बताया है कि भारतीय हज यात्रियों में से 20 को गिरफ्तार किया गया है जबकि 14 की मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को इस मामले में फौरन सारी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और प्रभावित लोगों के परिवारों को जरूरी सूचना मुहैया करानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications