अज्ञात हमलावरों ने की व्यापारी की हत्या

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एमएम बेग ने बताया कि 32 वर्षीय मिठाई व्यापारी संजय गुप्ता दुकान पर चाय पी रहा था, तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया, जिसके कारण गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। हत्या से आक्रोशित लोगों ने गोरखपुर-आजमगढ़ राजमार्ग पर जाम लगा दिया। जाम इतना लंबा था कि प्रशासन को नियंत्रित करने में घंटों लग गया।
बेग ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तथा हत्यारों की तलाश में पुलिस दलों को लगा दिया गया है। व्यापारी के घर वालों ने अभी तक किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने आरोपीयों की तलाश में कड़ी जोडना शुरू कर दी है। लेकिन यह हत्या कहीं इस चीज का संकेत तो नहीं कि आजमगढ़ में व्यापारियों की हत्या का सिलसिला फिर शुरू होने वाला हो।












Click it and Unblock the Notifications