गुपचुप ढंग से वतन लौटे आसिफ अली जरदारी

रविवार की रात को जब पाक राष्ट्रपति का विमान पाक धरती पर उतरा तो उनके साथ उनकी बेटी आसिफा भी थीं। जरदारी की ओर से उनके सहयोगियो ने कहा कि जरदारी की हालत में अब काफी सुधार है। डॉक्टरों की ओर से उन्हें बिल्कुल चुस्त-दुरूस्त बताया गया है। इसलिए वो दुबई से पाकिस्तान वापस आये हैं।
जरदारी अब बहुत जल्द अपना काम-काज शुरू कर सकते हैं। जो तय शुदा कार्यक्रम हैं उसके मुताबिक 27 दिसंबर को इस्लामाबाद में एक रैली को संबोधित करेंगे।
आपको बता दें कि आसिफ अली जरदारी के बारे में पिछले दिनों यह खबर आयी थी कि उनको अपनी जान का और पाकिस्तान में तख्ता पलट का खतरा है जिसकी वजह से वह पाकिस्तान छोड़कर दुबई चले आये हैं। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। फिर खबर आयी कि उनके चेहरे पर लकवा मार गया है। जरदारी के बारे में यह भी कहा जा रहा है कि उनकी उनके बेटे से भी बन रही है।












Click it and Unblock the Notifications