मध्य प्रदेश: चपरासी के बाद अब क्लर्क निकला करोड़पति

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर के परिवहन कार्यालय में पदस्थ लिपिक रमन धुलधोए के ठिकाने पर रविवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने छापा मारा। इस कार्रवाई में धुलधोए के निवास से मिले दस्तावेजों के आधार पर उनके करोड़पति होने का पता चला है। छापे की कार्रवाई जारी है। ईओडब्ल्यू के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि धुलधोए के रानीपुरा इलाके में मकान, खंडवा रोड पर लगभग 39 बीघे का फार्म हाउस, चार भूखंड व कई वाहनों के मालिक होने का पता चला है, जिनकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये के आसपास है। धुलधोए के आवास पर दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।
बताया जाता है धुलधोए लंबे समय से इंदौर में पदस्थ हैं और उनके खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति की शिकायत ईओडब्ल्यू से की गई थी, इसी शिकायत के आधार पर आज छापा मारा गया। मालूम हो कि इससे पहले उज्जैन में एक नगर निगम के चपरासी के घर छापेमारी के दौरान 6 करोड़ से भी अधिक की संपत्ति जब्त की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications