लोकपाल बिल के लिए सरकार बुलायेगी विशेष सत्र!

Congress
नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र की समय सीमा समाप्त होने की कगार पर है और अभी तक लोकपाल के मुद्दे पर कोई निर्णायक फैसला नहीं आया है। ऐसे में अन्ना हजारे के अनशन की धमकी के चलते सरकार की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। सरकार कह तो रही है कि वो सशक्त लोकपाल बिल लायेगी और वो भी इसी सत्र में .. लेकिन हालात देखते हुए यह सब हवा-हावई ही लग रहा है।

ऐसे में खबर आ रही है कि सरकार अब जनवरी में संसद का विशेष सत्र बुलाने पर विचार कर रही है। 19 दिसंबर को सरकार लोकपाल बिल पेश कर देगी, लेकिन तमाम मतभेदों को देखते हुए उसे नहीं लगता कि शीतकालीन सत्र में ये बिल पास हो पाएगा।

जबकि गुरूवार को अन्ना हजारे प्रेसवार्ता करते कहा था कि अगर सरकार इस शीतकालीन सत्र में सशक्त लोकपाल बिल नहीं लाती हैं तो वो खुद सोनिया गांधी और राहुल गांधी के घर पर धरना देंगे। यही नहीं जो-जो सांसद लोकपाल बिल के खिलाफ है उन सभी के घरों पर धरना होगा।

अन्ना ने कहा कि 27 दिसंबर से वो अनिश्चित कालीन अनशन करेंगे। साथ ही 1 दिसंबर से पूरे देश में 'जेल भरो आंदोलन' होगा लेकिन अगर सरकार सशक्त लोकपाल बिल पारित करती है तो वो 27 दिसंबर को 'आभार दिवस' मानयेंगे। मौसम का हाल देखते हुए उनके अनशन की जगह तय की जायेगी। अन्ना ने साफ तौर पर कहा कि अगर सरकार को समय कम पड़ रहा है तो उसको संसद सत्र बढ़ा देना चाहिए।

अन्ना ने कहा कि उन्हें लगता है कि सरकार ऐसा करेगी। लेकिन अगर वो ऐसा नहीं करती है तो उनका आंदोलन रूकने वाला नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+