अन्ना का अनशन बना मुंबई पुलिस का सिरदर्द

 Team Anna
मुंबई। सशक्त लोकपाल बिल लाने को प्रयासरत समाजसेवी अन्ना हजारे का अब अनशन मौसम के चलते 27 दिसंबर को दिल्ली में ना होकर मुंबई में होगा जिसकी वजह से आने वाले दिनों में मुंबई पुलिस के लिए समस्या खड़ी हो सकती है।

अन्ना ने मुंबई पुलिस से आजाद पार्क को एक महीने के लिए मांगा है जो कि मुंबई पुलिस के लिए परेशानी भरा हो सकता है। टीम अन्ना ने मुंबई पुलिस से कहा कि मैदान में 1,000 अनशनकारी आयेंगे। जबकि पुलिस का कहना है कि टीम अन्ना की यह बात मानी नहीं जा सकती है क्योंकि मैदान की क्षमता 3000-4000 को लोगों की है।

1000 तो केवल अन्ना के स्वंयसेवक ही है। पुलिस क कहना है कि जो लोग अन्ना के अनशन में पहुंचेंगे उनकी संख्या हर हालत में करीब 4000 से ज्यादा ही होगी।

दूसरी सबसे बड़ी समस्या यह है कि जनवरी के दूसरे हफ्ते में आजाद मैदान मैराथन वालों को दिया गया है। ऐसे में मैराथन वालों को मना करके अन्ना को अनशन के लिए जगह देना मुश्किल ही है। जबकि टीम अन्ना ने पूरा भरोसा है कि बिना किसी समस्या के मुंबई पुलिस अन्ना को अनशन के लिए मैदान दे देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+