21 दिसंबर तक बढ़ी आईएम आतंकियों की रिमांड

Court extends police custody of 7 IM modules till Dec 21
दिल्ली (ब्यूरो)। इंडियन मुजाहिदीन के सात आतंकियों की रिमांड अवधि छह दिन के लिए बढ़ा दिया है। अब वे 21 दिसंबर तक पुलिस कस्टडी में रहेंगे। इन आतंकियों पर देश में कई विस्फोटों में शामिल होने का आरोप हैं।

सूत्रों ने बताया कि आईएम के सात आतंकियों को रिमांड की अवधि समाप्त होने पर स्पेशल सेल ने गुरुवार को तीस हजारी कोर्ट के चीफ मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट विनोद यादव की अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत से स्पेशल सेल ने आतंकियों की रिमांड अवधि बढ़ाने की अपील की। इसे स्वीकार करते हुए अदालत ने सभी को 21 दिसंबर तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

अदालत ने आतंकी गयूर अहमद जमाली के भाई की अपील पर उसे अपने भाई से अदालत में ही बातचीत करने की अनुमति भी प्रदान की। अदालत में स्पेशल सेल ने बताया कि इन आतंकियों के माध्यम से पुणे का जर्मन बेकरी ब्लास्ट, बंगलूर का चिन्ना स्वामी स्टेडियम ब्लास्ट और जामा मस्जिद फायरिंग कांड का खुलासा हुआ है। आतंकियों के नेटवर्क की कुछ अहम जानकारियां भी उनके हाथ लगी हैं।

आतंकी अब्दुर्र रहमान इंडियन मुजाहिदीन के प्रमुख यासीन भटकल उर्फ इमरान की जानकारी के बारे में प्रमुख सूत्रधार है। इमरान की गिरफ्तारी के लिए आरोपियों का रिमांड पर लिया जाना बेहद जरूरी है। पुलिस की इस अपील पर अदालत ने सभी आरोपियों की छह दिन की रिमांड अवधि बढ़ा दी। उल्लेखनीय है कि सभी आतंकियों को स्पेशल सेल ने नवंबर में राजधानी एवं अन्य जगहों से गिरफ्तार किया था। इनके पास से भारी मात्रा में असलाह भी बरामद किया था। उसके बाद से सभी आतंकी रिमांड पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+