बरेली एयरबेस ने रोक दी सुखोई की सभी उड़ानें

उन्होंने बताया कि सुखोई का दुर्घटनाग्रस्त होना कोई सामान्य बात नहीं है और पुणे में इस विमान के साथ हुए हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि गत 13 दिसम्बर को लोहेगांव एयरबेस से उड़ान भरने वाला सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान पुणे में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था हालांकि उसके चालक दल के दोनों सदस्य सुरक्षित बाहर निकल गये थे।
अत्याधुनिक विमान सुखोई-30 एमकेआई की दुर्घटना से रक्षा मंत्रालय हैरान रह गया था। घटना पर कोर्ट ऑफ इंक्वायरी बैठ दी गयी है। साथ ही इन विमानों की तकनीकी समस्या दूर करने के लिए रूस से सहायता मांगी जा रही है। रक्षा राज्य मंत्री एमएम पल्लम राजू ने बुधवार को कहा कि दो साल में तीसरा सुखोई हादसा वाकई हैरान करने वाली बात थी। और अब त्रिशूल वायुसेना स्टेशन ने भी इसकी उड़ाने रोक दी है।












Click it and Unblock the Notifications