औकात में रहें राहुल गांधी, अपना गिरेबान झांके: बसपा

गौरतलब है कि भीमनगर में मंगलवार को राहुल ने कहा कि यूपी सरकार पूरी तरह से भ्रष्ट है। वो मनरेगा के पैसे से अपनी जेबें भरती है। राहुल ने कहा कि हम मनरेगा के लिए दिल्ली से पैसे भेजते हैं जिन्हें बसपा के कार्यकर्ता खा जाते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि यहां सड़क बनती है जो तीन महीने बाद टूट जाती है। कारण है घटिया क्वालिटी की चीजों का इस्तेमाल जो कि बसपा कार्यकर्ताओं की ओर से होता हैं क्योंकि वो आधे पैसे अपनी पैकट में रख लेते हैं। केन्द्र से यूपी को मुंहमांगा पैसा मिलता है। लेकिन उसका फायदा प्रदेश की जनता को नहीं मिलता है। यहां 2 हजार किमी की जमीन को बिल्डरों को दे दिया जाता है।
ना तो मुलायम और ना ही मायावती दोनों गरीब जनता से मिलते हैं अगर शायद वो उनसे मिले तो एहसास होगा कि जनता क्या खाती है और क्या पीती है? खुद तो वो आलीशान मकानों में रहते हैं और गरीब जनता को दो जून की रोटी नसीब नहीं। यह भ्रष्टाचार और जनता को शोषण नहीं है तो और क्या है।












Click it and Unblock the Notifications